फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves arrived at the wedding wearing suits and boots, fled with a bag full of money

Kanpur: सूट-बूट पहनकर शादी में पहुंचे चोर, रुपयों से भरा बैग लेकर हुए फरार, ड्रोन कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध

Sat, 25 Nov 2023 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Nov 2023 10:03 AM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Thieves arrived at the wedding wearing suits and boots, fled with a bag full of money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के सुधांशु आश्रम के पास गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में सूट-बूट पहनकर पहुंचे चोर दूल्हे के पिता का रुपयों से भरा बैग चुराकर ले गए। बैग में करीब पौने तीन लाख रुपये, तीन चेक बुक और बैंक पासबुक भी थीं।

विज्ञापन

पुलिस को कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग कर रहे ड्रोन कैमरे में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। नौबस्ता निवासी राकेश कुमार अवस्थी केंद्रीय लघु उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका का बेटा शिशिर अवस्थी मर्चेंट नेवी में कार्यरत है।
विज्ञापन

गुरुवार को उसकी शादी बिठूर के गेस्ट हाउस से थी। गेस्ट हाउस में गुवाहाटी से वधू पक्ष के लोग आए थे। राकेश ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे जयमाल के बाद रिश्तेदारों का फोटो शूट चल रहा था। वह भी अपनी पत्नी दीप्ति के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं
हाथ में लिया बैग स्टेज के पास मेज पर रखकर स्टेज पर चढ़ गए। स्टेज से उतरने पर बैग गायब था। सूचना पर पहुंची बिठूर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। ड्रोन से लिए गए एक फुटेज में स्टेज के पास करीब 20 साल का युवक सूट, बूट में खड़ा नजर आया।

थाना प्रभारी बोले- जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
कोट उसने हाथ में ले रखा था। वह बाद में कहीं नजर नहीं आया। पुलिस को उसी पर शक है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed