फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thief trying to break into a locked house beaten up, two absconding

Kanpur News: बंद मकान का ताला तोड़ रहे चोर की पिटाई, दो फरार

Sun, 28 Dec 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Thief trying to break into a locked house beaten up, two absconding
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के डिफेंस कालोनी में केडीए कर्मचारी के बंद पड़े मकान का दरवाजा तोड़ रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसके दो साथी भाग निकले। चोर के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। केडीए में कंप्यूटर ऑपरेटर दिलशाद अली ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई महबूब अली के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात वह महबूब के साथ सिविल लाइंस स्थित शादी समारोह में गए थे। रात 2:30 बजे पड़ोसी इनायत ने सूचना दी कि उनके घर में चोर घुसे हैं और दरवाजा तोड़ रहे हैं। इस पर लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को असलहे के साथ पकड़ लिया। दो साथी मौका मिलते भाग निकले। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम कोयला नगर निवासी आकाश पासवान बताया है। आरोपी के पास से एक कट्टा और कारतूस के अलावा बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed