{"_id":"6019a2628ebc3e3545566284","slug":"thief-arrest-dehat-news-knp609532345","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर। थाना पुलिस ने लंबे समय से चोरी के मामले में वांछित 12000 के इनामी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
लडुवापुर गांव निवासी यासीन की दरवाजे पर खड़ी बाइक पिछले साल 16 दिसंबर को चोरी हो गई थी। यासीन ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में बाइक चोरी के मामले में उरसान गांव निवासी महेंद्र का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसपी ने एक माह पूर्व बाइक चोरी के आरोपी पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कांधी चौकी प्रभारी जीतमल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 12 हजार के इनामी आरोपी महेंद्र को लडुवापुर बंबे के पटरी पर घेराबंदी कर बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। बताया कि इसके पूर्व भी आरोपी दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में जेल जा चुका है। जमानत के बाद से वह फरार चल रहा था। इसके चलते आरोपी महेंद्र की जमानत कराने वाले राजाराम को भी अदालत ने वारंट जारी कर आरोपी सहित न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया था, लेकिन आरोपी के न मिलने पर जमानतगीर राजाराम को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया था।