फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   these precautions will help to avoid dengue

यहां के अस्पताल में भर्ती 13 रोगियों में हुई डेंगू की पुष्टि, अलर्ट जारी

Wed, 26 Sep 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
these precautions will help to avoid dengue
डेमो पिक

यूपी में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती 13 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। माइक्रो बायोलॉजी विभाग में डेंगू के लक्षणों वाले 73 रोगियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद रोगियों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन

डेंगू रोगियों में कानपुर शहर के आसपास के जिलों के रोगी हैं।  हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि डेंगू समेत अन्य वायरल संक्रमण के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही वायरल और बैक्टीरियल डायरिया के रोगी आ रहे हैं। मिश्रित संक्रमण के रोगियों की भी भरमार है।
विज्ञापन

बरतें सावधानियां

these precautions will help to avoid dengue
डेमो पिक
- ठंडा पानी पीने से बचें। इसके अलावा मैदा और बासी खाना भी न खाएं। 
- खाने में हल्दी, अजवाइन, अदरक, हींग का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करें। 
- इस मौसम में पत्ते वाली सब्जियां, अरबी, फूलगोभी खाने से बचें। 
- पूरी नींद लें, खूब पानी पीएं और पानी को उबालकर पीएं। 
- मिर्च मसाले और तला हुआ खाना न खाएं, भूख से कम खाएं, पेट भर न खाएं। 
- खूब पानी पीएं। छाछ, नारियल पानी, नीबू पानी आदि खूब पिएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed