{"_id":"5d31efc68ebc3e6cda5e746a","slug":"these-initiatives-of-the-railway-administration-started-in-shatabdi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में वृद्ध की मदद न करने के मामले के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन, शुरु की ये पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में वृद्ध की मदद न करने के मामले के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन, शुरु की ये पहल
Fri, 19 Jul 2019 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
इटावा में शताब्दी एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मदद न करने पर छूटी ट्रेन का मुद्दा बनने और ऑनलाइन रिश्वत मांगने पर बर्खास्त किए गए दो आरपीएफ के सिपाहियों की घटना समेत कुछ छवि धूमिल करने वाली घटनाओं पर रेलवे सतर्क हुआ है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सभागार में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सेमिनार में कर्मचारियों रेलवे की छवि सुधारने और बढ़ाने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रयागराज से आए डिप्टी चीफ विजिलेंस ऑफिसर बृजेश कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को हिदायत दी।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने भी अपने स्टाफ को बताया कि वह कैसा आचरण करें और यात्रियों से किस तरह से पेश आएं, जिससे लोग खुश रहें। जब यात्री खुश होगा, सुविधाएं मिलेंगी तो वह रेलवे की प्रशंसा करेगा।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों को अनुशासन और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। इस सेमिनार में सीआईटी स्टेशन दिवाकर तिवारी, सीएमआई एचआर पांडेय, सीएमआई ज्ञान सिंह समेत तमाम विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।