फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   These diseases are increasing in youth due to diabetes

डायबिटीज कम उम्र में ही पैर के पंजे कर दे रही सुन्न, आंतों की चाल में भी आ रही गड़बड़ी

Tue, 05 Mar 2019 11:31 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
These diseases are increasing in youth due to diabetes
प्रतीकात्मक फोटो
डायबिटीज के लक्षण और गंभीर हो रहे हैं। यह रोग कम उम्र के मरीजों के नर्वस सिस्टम और नसों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। कानपुर के हैलट अस्पताल की डायबिटीज क्लीनिक में इलाज करा रहे 22 साल के विमल ने बताया कि उन्हें पैर के पंजों में किसी पत्थर के गड़ने का अहसास नहीं होता। इसके साथ ही तेज झटके के साथ चलने में गिर जाते हैं। क्लीनिक प्रभारी डॉ. सौरभ अग्रवाल ने उसकी जांच की तो पता चला कि रोगी को अपने मर्ज की जानकारी डायबिटिक न्यूरोपैथी होने के बाद हुई।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि डायबिटीज के रोगियों में अब न्यूरोपैथी की दिक्कत जल्दी हो रही है। बिगड़ी लाइफ स्टाइल, खानपान और प्रदूषण का माहौल रोग के लक्षणों को अधिक गंभीर बना दे रहा है। स्थिति के मद्देनजर डायबिटीज के कारणों को और गहराई से जानने के लिए मेडिकल कॉलेज की एथिक्स कमेटी ने प्रोजेक्ट पास किया है। प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया में पंजीकृत करा दिया गया है। इसमें रोगियों के शरीर में मैग्नीशियम और फास्फोरस की मात्रा को डायबिटीज से जोड़कर देखा जाएगा।
विज्ञापन

 

हैलट की डायबिटीज क्लीनिक में औसतन रोजाना 320 मरीज आते हैं। इनमें 100 रोगी डायबिटिक न्यूरोपैथी की गिरफ्त में हैं। इनके अध्ययन में पाया गया कि हाई ब्लड शुगर से नर्वस और नसें तो प्रभावित हैं ही, इन्हें बीच-बीच में डायरिया हो जाता है। पेट में भारीपन और दर्द रहता है। मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं। ऐसे रोगियों का आयु वर्ग 30 साल से 55 साल के बीच है। डायबिटिक न्यूरोपैथी से लाइफ क्वालिटी प्रभावित न हो, इसके लिए रोगियों को ‘सजेशन प्लान’ दिया जा रहा है।

डायबिटिक न्यूरोपैथी कम उम्र के रोगियों को भी हो जा रही है। इसका प्रभाव पूरे शरीर पर आ रहा है। ऑटोनोमस न्यूरोपैथी में रोगी को अचानक हार्ट अटैक पड़ सकता है। हार्ट रेट कम हो जाती है और ब्लडप्रेशर नीचे आ जाता है। इस पर और बारीकी से अध्ययन के लिए शोध किया जाएगा। इसके साथ ही रोगियों को विशेष एहतियात बताए जा रहे हैं। 
- डॉ. सौरभ अग्रवाल, डायबिटीज विशेषज्ञ, मेडिसिन विभाग


लक्षण
पैरों में जलन, सुन्न होना, दर्द होना, बिना दर्द के घाव हो जाना, चलनेे, उठने-बैठने में दर्द होना, हाथ-पैर झनझनाहट होना वगैरह।

एहतियात
ब्लड शुगर नियंत्रित रखें। विटामिन लेते रहें। पैरों की देखभाल करें, नंगे पैर न चलें। सोने के पहले गुनगुने पानी से पैर धोएं, उंगलियों और पैर में क्रीम आदि लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed