फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be traffic diversion from Dhanteras to Diwali in Kanpur: DCP traffic has prepared a plan due to festivals

कानपुर में धनतेरस से दीवाली तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन: इन बाजारों में आप नहीं लेकर जा सकेंगे वाहन

Sat, 30 Oct 2021 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 Oct 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
There will be traffic diversion from Dhanteras to Diwali in Kanpur: DCP traffic has prepared a plan due to festivals
कानपुर में दो नवंबर से तीन दिनों तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : amar ujala
कानपुर में त्योहार पर बाजारों में लगने वाले जाम से बचने के लिए डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने दो नवंबर से चार नवंबर तक दोपहर 3.00 बजे से शहर में डायवर्जन लागू करने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


- कर्नलगंज चौराहे की ओर से आने वाला ट्रैफिक लाल इमली चौराहा, सिल्वर्टन तिराहा होते हुए वीआईपी रोड से मेघदूत की ओर जाएगा। लाल इमली से कोई भी वाहन परेड की ओर नहीं जाएगा। लाल इमली चौराहे से घंटाघर, नई सड़क की ओर जाने वाले वाहन कारसेट (परेड) न जाकर साइकिल मार्केट यतीमखाना से परेड होकर अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। परेड चौराहे से कोई भी नवीन मार्केट की ओर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन


- चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा, मेस्टन रोड व नीवन मार्केट की ओर दोपहर 3.00 बजे के बाद कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

- परेड चौराहे की तरफ एमजी कॉलेज से आने वाले वाहनों को लाल इमली की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे। 

- घंटाघर चौराहा वाया सिरकी मोहाल की ओर से बिरहाना रोड पर आने वाला ट्रैफिक बिरहाना रोड न आकर एक्सप्रेस रोड से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बिरहाना रोड पर आने वाला ट्रैफिक फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

- नरौना चौराहा से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर एक्सप्रेस रोड से नहीं जाएगा। सभी वाहन कैनाल रोड होते हुए घंटाघर जाएंगे।

- कैनाल रोड, एक्सप्रेस रोड तथा बिरहाना रोड के साइड में जो कट रोड है, उसके बीच से आने वाले वाहन सीधे तो चले जाएंगे, लेकिन गलत दिशा में नहीं मुड़ सकेंगे।

- हालसी रोड, सुतरखाना, घंटाघर से मूलगंज चौराहे तक कोई हल्का व भारी वाहन नहीं जा सकेगा।

- घंटाघर से कोई भी वाहन कैनाल रोड की ओर नहीं जाएगा, बल्कि सभी वाहन एक्सप्रेस रोड होकर नरौना चौराहा की ओर जाएंगे।

- गोपाल टाकीज से जवाहर नगर के बीच में कोई भी वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से जवाहर नगर जीटी रोड से जाएंगे। जिन वाहनों को हर्षनगर की ओर जाना होगा वे बकरमंडी से ईदगाह चौराहा होते हुए हर्ष नगर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

 

- गुमटी नंबर 5 से कोई भी हल्का अथवा भारी वाहन जय हिंद चौराहा व संतनगर की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहनों की पार्किंग जीटी रोड के किनारे की जाएगी।

दक्षिण और चकेरी में भी लागू रहेगा डायवर्जन

- चावला मार्केट चौराहा, सीटीआई चौराहा के माध्य कोई वाहन नहीं जाएगा, बल्कि सभी वाहन चावला मार्केट चौराहे से नंदलाल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

- हरजेंदर नगर चौराहा से कोई भी वाहन चौकी चकेरी की ओर न जाकर जेके चौराहा से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- चौकी चकेरी से हरजेंदर नगर चौराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। यह वाहन पुराना थाना चकेरी से मुंडकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- न्यूबसंत टॉकीज चौराहा से कोई भी वाहन गुमटी नंबर 5 की ओर नहीं जाएगा।

- जरीब चौकी चौराहा से कोई भी वाहन पी रोड पर नहीं जा सकेगा।

- रामबाग चौराहा से कोई भी वाहन पी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed