फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be no power supply around Kamala Tower for five and a half hours.

Kanpur News: कमला टावर के आसपास साढ़े पांच घंटे नहीं आएगी बिजली

Wed, 23 Sep 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
There will be no power supply around Kamala Tower for five and a half hours.
कानपुर। केस्को कमला टावर फीडर से जुड़े इलाके में मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते इलाके में बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। ट्रांसफार्मर और इंसुलेटर से जुड़े काम के चलते ओमनगर, संतनगर, टेलीफोन एक्सचेंज, हनुमान पार्क, गुमटी प्लाजा, बंबा रोड इलाके में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी। मीरपुर, मुंशीपुरवा, टाटमिल, फेथफुलगंज, कृष्णा हॉस्पिटल, शांतिनगर, रेलबाजार, सेंट्रल रेलवे स्टेशन, त्रिवेणीनगर, न्यू लोको इलाके में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। कल्याणपुर के न्यू आवास विकास फीडर से जुड़े जी सेक्टर और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी। एचएएल सबस्टेशन के सीएनजी फीडर के इलाके में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। मसवानपुर के आसपास के इलाके में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। विष्णुपुरी, नवाबगंज में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed