फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be no electricity in these areas today

Kanpur News: आज इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

Wed, 12 Nov 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
There will be no electricity in these areas today
कानपुर। केस्को की ओर से रखरखाव और तकनीकी कार्यों की वजह से बुधवार को शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण पोखरपुर उपकेंद्र के तहत आने वाले मोहल्लों में सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिरहाना रोड, मालवीय पार्क, हूलागंज, मेडिकल मार्केट, भूसा टोली और दालमंडी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वैष्णवी विहार (बर्रा-8), मलिकपुरम, चरण सिंह, बर्रा पानी की टंकी (बर्रा-2), विद्युत कॉलोनी, बर्रा टीटू ढाबा (बर्रा-6) और यादव मार्केट क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। तार बंगलिया में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक, जमुनादेवी विद्यालय, कृष्णानगर क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। वहींतौदकपुर, न्यू गल्ला मंडी और राजेंद्रनगर में सुबह से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। पांडुनगर में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक, लाजपतनगर में दोपहर दो से शाम चार बजे तक और सिंहपुर में सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed