फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be brainstorming on issues related to Hindutva in Mahakumbh today

Kanpur News: महाकुंभ में हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर आज होगा मंथन

Fri, 07 Feb 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
There will be brainstorming on issues related to Hindutva in Mahakumbh today

विज्ञापन

कानपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शुक्रवार को हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। विश्व हिंदू परिषद के मंडल व केंद्रीय प्रबंध समिति की तीन दिवसीय बैठक सात फरवरी से झूंसी स्थित महाकुंभ मेला क्षेत्र में विहिप के महाशिविर में शुरू होगी। इसमें कानपुर प्रांत के अध्यक्ष, महामंत्री भी जाएंगे।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने बताया कि बैठक में देश-विदेश से विहिप के पदाधिकारी पहुंचेंगे। इसमें हिंदू मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, जनसंख्या असंतुलन, वक्फ बोर्ड के निरंकुश व असीमित अधिकार, बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न की पराकाष्ठा व अयोध्या के बाद काशी और मथुरा जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों की मुक्ति के लिए चर्चा होगी। संगठनात्मक विस्तार व विभिन्न राज्यों में हिंदू समाज से जुडे कुछ विशेष मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन







बैठक में कानपुर प्रांत के अध्यक्ष राजीव महाना, महामंत्री राजू पोलवाल, सहमंत्री विनोद दीक्षित, अभिनव दीक्षित व अवधेश भदौरिया मौजूद रहेंगे। साथ ही 47 प्रांतों के साथ अन्य देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इनमें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के साथ ही संगठन के सभी आयामों के अखिल भारतीय प्रमुख, क्षेत्रों, प्रांतों के मंत्री व संगठन मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article