{"_id":"6aea3fa7decdb1a94607ea18","slug":"there-will-be-a-water-shortage-in-40-neighborhoods-for-the-next-two-days-starting-today-kanpur-news-c-362-1-ka11006-160170-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज से दो दिन तक 40 मोहल्लों में रहेगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज से दो दिन तक 40 मोहल्लों में रहेगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
कानपुर। कंपनी बाग चौराहे के पास डाली गई नई पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। जलनिगम बुधवार से इसकी मरम्मत कराएगा। इस दौरान गंगा बैराज जल शोधन संयंत्र बंद रहेगा। इससे बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार शाम तक उत्तर व दक्षिण के करीब 40 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। करीब पौने दो लाख आबादी को परेशानी होगी।
उत्तरप्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (द्वितीय) ने जेएनएनयूआरएम योजना के तहत रावतपुर तिराहा से कंपनी बाग मार्ग तक पूर्व में पाइप लाइन बिछाई थी। इसमें मंगलवार को लीकेज मिला। इससे मेट्रो की ओर से हो रहा सड़क निर्माण कार्य और क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हुई है। अब लीकेज की मरम्मत कराई जाएगी जिससे रावतपुर, ऊंचा पार्क (शास्त्री नगर), काकादेव, पांडुनगर, फजलगंज, गीतानगर, दक्षिण क्षेत्र के जूही, बारादेवी, बर्रा, दामोदरनगर, किदवईनगर, साकेतनगर जैसे क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित होगी।
जरूरत पर लोग जलकल के सहायता नंबर 9235553826 और 9235553827 पर कॉल कर पानी के टैंकर मंगा सकते हैं। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि रात से खोदाई शुरू हो गई है। मरम्मत कार्य में दो दिन का समय लगेगा। (संवाद)