फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There were no speed breakers nor indicators, two friends died in the accident, report on NHAI project manager

Kanpur: न स्पीड ब्रेकर थे…न संकेतक, हादसे में दो दोस्तों की हुई थी मौत, NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर पर रिपोर्ट

Wed, 10 Jul 2024 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Jul 2024 11:54 AM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी में अंडरपास के निर्माण के दौरान हाईवे पर रखे बोल्डरों से कार के टकराने से लॉ के छात्र और फौजी की मौत हुई थी। छात्र के पिता ने सचेंडी थाने में प्रोजेक्ट मैनेजर और ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
There were no speed breakers nor indicators, two friends died in the accident, report on NHAI project manager
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सचेंडी हाईवे पर निर्माणाधीन अंडरपास के पास रखे बोल्डरों में कार के टकराने से एलएलबी छात्र व फौजी की मौत के मामले में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर व कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्र के पिता का आरोप है कि निर्माण के दौरान न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए और न ही संकेतक।

विज्ञापन

इस लापरवाही के चलते ही बेटे और उसके दोस्त की जान चली गई। पनकी गंगागंज के विद्यार्थीनगर निवासी राजेश कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल पर्यवेक्षक हैं। राजेश कुमार ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अभिषेक दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करने के साथ ही सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

13 अप्रैल को अभिषेक तीन दोस्तों रेलवे कर्मी अभिषेक पाल, बैंककर्मी शिवम गोस्वामी, सैन्यकर्मी सुमित यादव के साथ सुबह करीब चार बजे दिल्ली जा रहा था। सचेंडी में निर्माणाधीन अंडरपास के पास उनकी कार बोल्डरों से टकरा गई थी। हादसे में सुमित की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया था। दो मई को बेटे अभिषेक की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज
आरोप है कि एनएचएआई अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के लापरवाही के कारण हादसा हुआ।  बताया कि निर्माण स्थल के पास लाइट, साइनेज, रिफ्लेक्टिव संकेत व एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं थी। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एक दोस्त अभी भी बेड पर, दूसरे की आंखों में गंभीर चोट
बैंककर्मी शिवम रिजेंसी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभी भी बेड पर है। रेलवे कर्मी अभिषेक की आंखों का इलाज चल रहा है। परिजनों की मानें तो उसकेे दोनों आंखों की रोशनी आधी हो गई है। उनके परिजनों ने भी एनएचएआई के अधिकारियों पर ही लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

न तो एंबुलेंस थी और न ही कर्मचारी
राजेश कुमार का कहना था कि हादसे के वक्त घटनास्थल पर न तो एंबुलेंस थी और न ही कोई कर्मचारी था। इसके चलते बच्चों को समय से इलाज नहीं मिल सका था। घटना के तीन घंटे बाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से हैलट भेजा था।

ये थी हादसे की वजह

  • स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं किया जाना।
  • लाइट की व्यवस्था न किया जाना।
  • मार्ग अवरुद्ध करने के संकेतों आदि का न लगाना।
  • रिफलेक्टिव संकेतों के साथ स्टाप डेंजर, दुर्घटना बहुल क्षेत्र आदि के बोर्ड न लगाना ।
  • खतरे की सूचक लालबत्ती का न लगाना।
  • जानवरों को सड़क मार्ग पर आने से रोकने के उपायों का न किया जाना।
  • एम्बुलेंस की प्रापर व्यवस्था न होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed