फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There were no cows in Nauganwa Gaushala, the gate was locked.

Kanpur News: नौगंवा गोशाला में नहीं थे गोवंश, गेट पर लगा था ताला

Tue, 30 Jul 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
There were no cows in Nauganwa Gaushala, the gate was locked.
फोटो संख्या 20
विज्ञापन


एसडीएम ने तीन गोशालाओं का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को भेजे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। एसडीएम ने सोमवार को क्षेत्र की तीन गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा। नौगंवा गोशाला खाली और गेट पर ताला बंद देख अधिकारी का पारा चढ़ गया। इस दौरान केयर टेकर भी मौके पर नहीं मिला, जिससे निरीक्षण अधिकारी ने उत्तरदायी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

तहसील क्षेत्र की हरौली बहादुरपुर गोशाला का एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने निरीक्षण किया। इसके बाद सहसों गोशाला पहुंचे। उन्होंने बताया दोनों गौशाला में भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया है। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। किसी भी गोशाला में हरा चारा नहीं पाया गया। सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नौगंवा गोशाला का ताला बंद मिला और मौके पर एक भी गौवंश नही था। गौशाला खाली थी। खंड विकास अधिकारी चकरनगर व डिप्टी सीईओ को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का तत्काल जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed