फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was no one in the teacher's house, breaking the window sill and stealing one million jewelery and guns

शिक्षक के घर में नहीं था कोई, खिड़की की जाली तोड़ दस लाख के जेवर और बंदूक चोरी

Thu, 16 Sep 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
There was no one in the teacher's house, breaking the window sill and stealing one million jewelery and guns
राजपुर। सिलहरा गांव में शिक्षक के बंद मकान से मंगलवार रात चोरों ने दस लाख के गहने, 15 हजार रुपये नकद व बंदूक चोरी कर ली। चोर खिड़की की जाली काटकर घर के अंदर घुसे थे। घटना की जानकारी पर सीओ मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की।
विज्ञापन

सिलहरा गांव के अतुल प्रताप सिंह फतेहपुर जिले में कोराई स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। गांव में पत्नी शिवानी व मां किरन देवी रहती हैं। दो दिन पहले वह पत्नी को भी फतेहपुर ले गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को शिक्षक की मां घर में ताला बंद कर अपने मायके जैनपुर चली गईं। मंगलवार रात चोर घर में लगी खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे और कमरों के ताला तोड़कर अलमारी तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद करीब 10 लाख रुपये के जेवर, 15 हजार रुपये नकद, शिक्षक की दोनाली बंदूक चोरी कर ले गए। सुबह पास में रहने वाले परिवार के अन्य लोगों ने खिड़की की जाली टूटी देखी तो शिक्षक को घटना की जानकारी दी। शिक्षक भी दोपहर में घर पहुंच गए।

घटना की जानकारी पर सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड लेकर शिक्षक के घर पहुंचे और छानबीन की। प्रभारी थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed