{"_id":"678410504b0b18df3901476a","slug":"there-was-mud-due-to-rain-and-power-failure-in-half-the-city-etawa-news-c-216-1-etw1004-120258-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश से कीचड़ और आधे शहर की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश से कीचड़ और आधे शहर की बिजली रही गुल
विज्ञापन
:शनिवार रात बारिश में जाते वाहन।
- फोटो : संवाद
इटावा। जिले भर में शनिवार की रात को बादल बरसे तो आधे शहर की बिजली गुल हो गई। हालांकि बारिश तापमान में उछाल देखने को मिला। अधिकतम 19.6 व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश से सड़कों पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी हुई।
बीते तीन दिनों से सुबह-शाम कोहरे के साथ ही दिन में अच्छी धूप निकल रही थी, लेकिन शनिवार रात से ही जिले का मौसम बदला-बदला नजर आया। रविवार को सुबह एक बजे घने बादलों के साथ बारिश होना शुरू हुई जो सुबह तक रुक-रुककर होती रही।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से .6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.4 तो न्यूनतम पांच डिग्री रहा था। रविवार को सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर में हल्की धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। वहीं शाम के समय आसमान में बादलों के छाने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आगामी एक दो दिनों में ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन को कोहरे का खतरा बरकरार रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के बाद रात का तापमान बढ़ने से शीतलहर की स्थिति खत्म हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बारिश के शुरू होते ही गुल हुई कई मोहल्लों की बिजली
इटावा। शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश का असर सबसे पहले शहर की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। रात एक बजे एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी, करौल, घटिया अजमत अली, नौरंगाबाद, अशोक नगर, फ्रैंडस कॉलोनी, रामनगर, चौहान कॉलाेनी , गांधीनगर व मोतीझील सहित शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात के समय गुल बिजली रविवार सुबह आठ बजे तक बहाल हो सकी। इससे लोगों को सुबह-सुबह पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दूसरी ओर बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट को सही करते रहे। एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बारिश के कुछ समय के लिए लोकल फाल्ट की वजह से बिजली गुल हो गई थी। जिसे संबंधित कर्मचारियों की ओर से सही करवाकर आपूर्ति बहाल करवा दी थी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --