फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was a tussle over reducing the sound box, rumours spread and uproar

Kanpur News: साउंड बॉक्स कम करने पर तनातनी, उड़ीं अफवाहें, हंगामा

Mon, 07 Apr 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
There was a tussle over reducing the sound box, rumours spread and uproar
कानपुर। साउंड बॉक्स की संख्या कम करने पर रविवार को बिसाती बाजार के पास शोभायात्रा पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने मेस्टन रोड पर शोभायात्रा पर पत्थर चलाने का आरोप भी लगाया। माहौल बिगड़ने से पहले पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पथराव की बात झूठी निकली। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हालांकि, इसके बाद सद्भावना चौकी से मूलगंज और यतीमखाने तक के बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन

रविवार शाम 4.30 बजे परेड से शोभायात्रा उठने की तैयारी हो रही थी। तभी वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर की संख्या ज्यादा देखकर आपत्ति की। कहा कि हाईकोर्ट का आदेश है। पुलिस ने 30-35 में ज्यादातर स्पीकर हटवाने के लिए कहा तो कमेटी के पदाधिकारियों से पुलिस अधिकारियों की झड़प हो गई। कुछ देर माहौल में तनातनी रही। इसके बाद शोभायात्रा निकलना शुरू हुई। यात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से होती हुई बिसाती बाजार स्थित धार्मिक स्थल के पास पहुंची। तभी शोभायात्रा में चल रहे कुछ युवकों ने पत्थर लगने का दावा किया।
विज्ञापन


आयोजकों ने शोभायात्रा रोक दी, हंगामा शुरू हो गया। साथ चल रहे पुलिस के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों से पत्थर लगने के बारे में जानकारी चाही तो लोग कुछ बताने के बजाय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल उठाने लगे। पुलिस ने जांच शुरू की तो पत्थर चलने की बात अफवाह साबित हुई, न ही किसी ने चोट लगने की बात कही, न ही कोई पथराव की जगह बता सका। सद्भावना चौकी पहुंचे आयोजकों ने शोभायात्रा में पत्थर फेंके जाने की बात कही। कहा कि शिवाला निवासी करन सोनी और एक अन्य युवक घायल हैं। उन्हें पुलिसकर्मी केपीएम हॉस्पिटल ले गए हैं। हालांकि अधिकारियों की जांच में कोई घायल सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक मान-मनौव्वल चली तो आयोजक शोभायात्रा का मार्ग आधा करते हुए मेस्टन रोड से वापस लौट आए। करीब पौन घंटे हंगामा चला। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शहर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अफवाहों का बाजार गर्म रहा है। अगर कोई तहरीर देता है तो उसके मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूरे शहर में शांति से जुलूस निकाले गए।

शोभायात्रा पर पत्थर फेंके जाने की अफवाह फैलते ही व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और लोग घरों में चले गए। हर समय गुलजार रहने वाली सड़क पर सन्नाटा छा गया और सद्भावना चौकी पर डीसीपी पूर्वी एसके सिंह, एडीसीपी मनोज कुमार पांडेय, एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) और रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।

कहीं पर कोई पथराव नहीं हुआपुलिस के अधिकारी जुलूस के साथ थे। कहीं पर कोई पथराव नहीं हुआ है। डीजे-साउंड बॉक्स को लेकर मना किया गया था, जिसकी वजह से लोग नाराज थे। लोगों ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए पथराव की अफवाह फैलाई है। जुलूस अपने गंतव्य तक पहुंच चुका है। कई दिनों से डीजे से जुड़े हाईकोर्ट के निर्देश सभी को बता दिए गए थे, इसके बाद भी लोग डीजे लेकर निकल रहे थे। रोकने पर अफवाह फैलाई गई है। शोभायात्रा में भारी पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही थी।
हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कानून व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed