फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   there was a ruckus in a VVIP train the name of the pantry car manager will also be added in the report

Kanpur: वीवीआईपी ट्रेन में पहली बार हुआ था हुड़दंग, पैंट्रीकार मैनेजर का नाम भी रिपोर्ट में बढ़ेगा

Wed, 19 Mar 2025 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Mar 2025 01:37 PM IST
सार

Kanpur News: रेलवे अफसरों का कहना है कि यह पहला मौका होगा, जब किसी वीवीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में इस तरह का हुड़दंग हुआ। इस वजह से मंडल रेल प्रबंधक से लेकर शीर्ष अफसरों ने संज्ञान लिया। घटना के दो दिन बाद ही आठों कर्मचारियों को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ा गया था।

विज्ञापन
there was a ruckus in a VVIP train the name of the pantry car manager will also be added in the report
शताब्दी एक्सप्रेस। फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई दिल्ली से कानपुर आ रही 12034 शताब्दी एक्सप्रेस में पैंट्रीकार मैनेजर अर्पित यादव ने वेंडरों और सफाई कर्मियों संग 14 मार्च को कोच के भीतर डांस, रंग-गुलाल, अबीर उड़ाया था। रेलवे ने चार सफाई कर्मी और चार वेंडरों की सेवा समाप्त कर दी हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे मैनेजर के बारे में आईआरसीटीसी लखनऊ को रिपोर्ट दी गई। आरपीएफ का कहना है कि रिपोर्ट आते ही पैंट्रीकार मैनेजर को भी मुकदमे में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के सीआरएम अजीत सिन्हा ने बताया कि रेलवे अफसरों ने ट्रेन में रंग खेलने की प्राथमिक सूचना दी है। वायरल वीडियो पर जांच की जा रही है। रेलवे की तरफ से जैसे ही रिपोर्ट आएगी और उसी के आधार पर पैंट्रीकार मैनेजर अर्पित के खिलाफ कार्रवाई होगी। वेंडरों को तो उसी दिन बुक ऑफ कर दिया गया। बुक ऑफ का मतलब उनकी सेवाएं अग्रिम फैसले तक बंद रहेंगी। वहीं रेलवे ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। रेलवे ने आईआरसीटीसी को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन

वीवीआईपी ट्रेन में पहली बार हुड़दंग
रेलवे अफसरों का कहना है कि यह पहला मौका होगा, जब किसी वीवीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में इस तरह का हुड़दंग हुआ। इस वजह से मंडल रेल प्रबंधक से लेकर शीर्ष अफसरों ने संज्ञान लिया। घटना के दो दिन बाद ही आठों कर्मचारियों को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed