Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was a hue and cry about kidnapping of children, three arrested from different places

Kanpur News: बच्चों के अपहरण का मचा शोर, अलग-अलग स्थानों से तीन को पकड़ा

Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
There was a hue and cry about kidnapping of children, three arrested from different places
इटावा। बच्चों के अपहरण, लुटेरे घूमने का शोर पूरे जिले में मचा हुआ है। इस बीच शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को भीड़ ने बदमाश गैंग के सदस्य समझकर पकड़ लिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। यहां दोनों संदिग्ध मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इस समय शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह ड्रोन उड़ने, बच्चों का अपहरण, चोरी, लूट करने वाले बदमाशों के सक्रिय होने का माहौल बना हुआ है। इसके बीच शुक्रवार रात शहर के मोहल्ला जटपुरा, कहारन पुल, बराही टोला, मोहल्ला करौल आदि में लोग पूरी-पूरी रात जागकर काट रहे हैं। शुक्रवार रात लोगों की भीड़ ने कांशीराम काॅलोनी में एक संदिग्ध युवती को पकड़ लिया। कांशीराम कॉलोनी निवासी टाइगर ने बताया कि एक युवती रात करीब 11 बजे घूम रही थी। इस पर उससे पूछताछ करने के रोका तो वह भागने लगी। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस बीच उसके पीछे एक और संदिग्ध युवक आ गया। भीड़ ने उसे भी पकड़ लिया। बच्चों का अपहरण करने का आरोप लगाकर लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ करने में पता चला कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। वह औरैया जिले से भटकती हुई आ गई थी। उसके परिजनों को जानकारी देकर उन्हें सौंप दिया गया है। युवक ने बताया कि वह आरटीओ कॉलोनी जा रहा था। भीड़ उसे बदमाश समझकर पकड़ लिया। फिलहाल दोनों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कहारन के पुल से भी लोगों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस की पूछताछ में वह भी मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली है। सीओ ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध लग रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed