फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was a dispute over dancing on DJ, then the dead body of a youth was found lying on the cot, police engag

Hardoi: डीजे पर नाच को लेकर हुआ विवाद, फिर चारपाई पर पड़ा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Mar 2024 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Mar 2024 03:01 PM IST
सार

Hardoi News: कछौना कोतवाली क्षेत्र में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद एक युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मामले में परिजनों ने पहले हत्या का आरोप लगाया, लेकिन फिर बोले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
There was a dispute over dancing on DJ, then the dead body of a youth was found lying on the cot, police engag
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के खजोहना गांव में डीजे पर नाच को लेकर विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद संदिग्ध हालात में एक युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने पहले तो विवाद करने वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खजोहना निवासी प्रमोद अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। गांव में उसने मकान बनवाना शुरू किया था। देखरेख के लिए 15 दिन पहले अपने बड़े पुत्र सचिन (18) को गांव भेज दिया था। होली से कुछ दिन पहले छोटे बेटे अजय (16) को भी गांव भेज दिया था।

विज्ञापन

रविवार की रात गांव में डीजे पर नाच हो रहा था। गांव के ही युवक नाच रहे थे। इसी दौरान अजय का गांव निवासी एक शख्स के साथ विवाद हो गया। विवाद की जानकारी पर यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद अजय घर चला गया।

विज्ञापन

घर के सामने चारपाई पर पड़ा मिला शव
विवाद करने वाले शख्स के घर के बाहर फिर से रात में ही डीजे पर सचिन व गांव के चार पांच युवक सुबह तीन बजे तक नाचते रहे। इसके बाद सोमवार सुबह सचिन का शव आरोपी के घर के सामने चारपाई पर पड़ा मिला। शव मिलने से खलबली मच गई।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
मृतक के परिजनों ने विवाद करने वाले पर ही हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने की तहरीर देते हुए रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed