फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There are 1.25 lakh stray dogs in the city but only 60 are sterilized dailyThere are 1.25 lakh stray dogs in the city but only 60 are sterilized daily

Kanpur News: शहर में सवा लाख आवारा कुत्ते लेकिन नसबंदी रोजाना 60 की

Tue, 12 Aug 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
There are 1.25 lakh stray dogs in the city but only 60 are sterilized dailyThere are 1.25 lakh stray dogs in the city but only 60 are sterilized daily
कानपुर। शहर में करीब सवा लाख आवारा कुत्ते हैं लेकिन नगर निगम राेजाना 60 कुत्तों की ही नसबंदी करा पाता है। किशनपुर में आवारा कुत्तों के लिए एक महीने पहले शेल्टर होम भी बनवाया गया है। इसकी क्षमता डेढ़ सौ कुत्तों को रखने की है। यहां 40 कटखने कुत्ते हैं। वहीं कुत्तों के काटने के बड़े पैमाने पर आ रहे मामलों की वजह से सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज लगवाने वालों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के उद्देश्य से पांच साल पहले फूलबाग में एसीबी सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) शुरू किया था। यहां रोजाना औसतन 40 आवारा कुत्तों की नसबंदी होती है। दूसरा अस्पताल किशनपुर में बनाया गया। पिछले महीने शुरू हुए इस नवनिर्मित सेंटर में रोजाना औसतन 20 आवारा कुत्तों की नसबंदी होती है। शासन के आदेश के अनुसार नगर निगम आवारा कुत्तों को जहां से पकड़ता है, नसबंदी के बाद चौथे दिन वहीं छोड़ता है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली और एनसीआर नगर निगम को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, एनसीआर के लिए आदेश दिया है। न्यायालय या शासन यहां के लिए जो निर्देश देगा, उसका पालन किया जाएगा। - डॉ. आरके निरंजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों की नसबंदी करते समय उनके दाहिने कान में वी-आकार का कट लगाया जाता है। इससे इनके नसबंदी होने या न होने का पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed