फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Then grew cold dense fog reduced

घना कोहरा घटा तो ठंड बढ़ी

Mon, 05 Dec 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Then grew cold dense fog reduced
नमी बढ़ने से सर्दी का सितम बढ़ा
कानपुर में हवाओं की दिशा बदलने और अधिकतम, न्यूनतम पारा के उतार-चढ़ाव से मौसम का मिजाज बदल गया। घना कोहरा छंट गया लेकिन सर्दी का सितम जारी है। पारा भी लुढ़ककर सामान्य से नीचे आ गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार का पारा और गिरेगा। गलन बढ़ेगी। 
विज्ञापन

पछुआ हवाओं की दिशा सोमवार को बदल गई। अब उत्तर-पूर्व की हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं पहाड़ी क्षेत्रों से होकर आती हैं, जहां कि बर्फबारी हो रही है। हवाओं ने ही मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ाई है। इसी का नतीजा है कि दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। यह पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वातावरण में सुबह की नमी 100 फीसदी और दोपहर की नमी 50 फीसदी है। नमी बढ़ने से सर्दी का सितम बढ़ जाता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि आगे और कोहरा पड़ने की संभावना है।  
विज्ञापन

ऐसे चढ़ा पारा
सोमवार को हर तीन घंटे का अधिकतम पारा  (डिग्री सेल्सियस)
सुबह (तड़के)- 3 बजे- 15
सुबह 6  बजे- 12 
सुबह 9 बजे- 13
दोपहर 12 बजे- 16
अपराह्न 3 बजे- 19
शाम 6 बजे- 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed