फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft with Businessman's wife in Landmark Hotel worth one million jewelery and cash

यूपी के नामी होटलों में शुमार लैंडमार्क में दस लाख की चोरी, कारोबारी की पत्नी को बनाया शिकार

Mon, 06 May 2019 09:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 May 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
theft with Businessman's wife in Landmark Hotel worth one million jewelery and cash
जांच करने पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बड़ा चौराहा के पास होटल लैंडमार्क के एक कमरे से शातिर ने गुरुग्राम के कारोबारी नारायण माहेश्वरी की पत्नी सुषमा के दस लाख के हीरे व सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये पार कर दिए। शातिर ने डुप्लीकेट चाभी से दरवाजा खोलकर वारदात को अंजाम दिया। शातिर की तस्वीर होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नौघड़ा निवासी आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबारी बाल कृष्ण लाहोटी की रविवार को शादी की 50वीं वर्षगांठ थी। बाल कृष्ण के बेटे सुमित ने बताया कि कार्यक्रम के लिए होटल लैंडमार्क के 10 कमरे दो दिन (रविवार व सोमवार) के लिए बुक कराए थे।
विज्ञापन

सभी लोग होटल की 10वीं मंजिल पर नाश्ता करने गए थे

बकौल सुमित गुरुग्राम से कार्यक्रम में शामिल होने आईं बुआ सुषमा और फूफा नारायण माहेश्वरी होटल के कमरा नंबर-1510 में ठहरी थीं। रविवार रात कार्यक्रम के बाद सभी लोग होटल में रुक गए। सोमवार सुबह सभी लोग होटल की 10वीं मंजिल पर नाश्ता करने गए थे।

इसी बीच शातिर ने बुआ के कमरे से दस लाख के जेवरात व 35 हजार रुपये पार कर दिए। सुषमा की सूचना पर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। होटल का कमरा और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। फुटेज में एक युवक सुषमा के कमरे में आते-जाते नजर आया। इस शख्स को होटल प्रबंधन और सुषमा भी नहीं पहचान सकीं। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक सुषमा की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed