फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft reported to Secretariat 13 months ago, not registered

Kanpur News: सचिवालय से 13 माह पहले हुई चोरी, नहीं दर्ज हो सकी रिपोर्ट

Wed, 19 Nov 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Theft reported to Secretariat 13 months ago, not registered
चकरनगर। मिटहटी ग्राम पंचायत के पंचायत घर में 13 माह पहले हुई चोरी की रिपोर्ट अभी तक नहीं लिखी गई है। पंचायत विभाग की ओर से दो बार पुलिस विभाग से पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन पुलिस के संबंधित अधिकारी रिपोर्ट लिखने में असहजता जता रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज न होने की वजह से कंप्यूटर समेत अन्य नया सामान नहीं आ सका है। ऐसे में सचिवालय के काम काज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

24 सितंबर 2024 की रात मिनी सचिवालय से चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर, सीपीओ, इन्वर्टर, बैटरी चोरी कर लिए थे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पंचायत सहायक प्रियंका यादव, ग्राम विकास अधिकारी अनुज गुप्ता कई बार थाने गए, लेकिन आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हुई। रिपोर्ट दर्ज न होने की वजह से पंचायत सचिवालय के कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरा, सीपीओ नहीं खरीदे जा पा रहे हैं। इससे 13 माह से सचिवालय में सरकारी कामकाज, ग्राम पंचायत के विकास कार्य और ग्रामीणों के जरूरी कार्य ठप पड़े हैं। ग्राम प्रधान रूपश्री ने बताया कि उन्होंने 12 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। बीडीओ चकरनगर रविंद्र कुमार शशि भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए 14 नवंबर को सीओ चकरनगर, एसडीएम चकरनगर, सीडीओ को पत्र लिखा गया था। इसके आधार पर एसडीएम ने 18 नवंबर को थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार ने बताया कि मेरे समय का मामला नहीं है। अब इतने पुराने मामले में रिपोर्ट कैसे लिखी जाएगी। बीडीओ यदुवीर सिंह ने बताया कि विभाग से पत्र तो जारी किए गए थे। इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। सचिव अनुज गुप्ता ने बताया कि विभाग से दो बार पत्र जारी किए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed