फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of lakhs including cash from the locked house of a truck driver

Kanpur News: ट्रक चालक के बंद घर से नकदी समेत लाखों की चोरी

Fri, 10 Jan 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs including cash from the locked house of a truck driver
मूसानगर। थाना क्षेत्र के मुसरिया गांव में बंद घर के दरवाजा का कुंडा काटकर चोर गहने और 15 हजार रुपये नकदी ले गए। अलमारी खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने छानबीन कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मुसरिया निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर हैं। पत्नी रुबी देवी 10 दिनों से बच्चों के साथ मायके में थी। गुरुवार सुबह गांव के दूसरे घर में रह रही मां राजरानी ने घर जाकर देखा तो दरवाजे का कुंडा कटा था। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इस पर मां ने उसे फोन कर चोरी होने की जानकारी दी। बताया कि घर के बगल के खेत में ही सेफ टूटी पड़ी थी। इसके बाद पुलिस बुलाई।
विज्ञापन

पुलिस के आने पर घर के अंदर जाकर देखा तो 15 हजार रुपये नकद व कीमती आभूषण गायब थे। दिनेश ने चोरों के दीवार के सहारे आंगन से उतर कर कुंडा काटकर चोरी करने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया जानकारी मिलने पर जांच की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों के संबंध में सुरागरसी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed