{"_id":"5810c1784f1c1bcd75bc3d2f","slug":"theft-of-electric-heater-and-kitchen-getting-ready-to-liqour","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां रसोईघर के हीटर पर तैयार हो रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां रसोईघर के हीटर पर तैयार हो रही शराब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
दारू भट्ठी में चोरी की बिजली का इस्तेमाल
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में दो गांवों के रसोईघरों में चोरी की बिजली से हीटर जलाकर कच्ची शराब तैयार की जा रही है।
जिले में कच्ची शराब को कुटीर उद्योग की शक्ल देने वाले माफिया मोटा मुनाफा कमाने और धरपकड़ से बचने के लिए नए-नए फंडे अपना रहे हैं। यहां पहली बार हीटर की शराब भट्ठी पकड़ी गई है। हीटर में शराब भट्ठी धधकाने के आरोपी बिजली चोरी करने के लिए कटिया का भी इस्तेमाल कर रहे थे। इसकी आबकारी टीम ने रिकार्डिंग भी की है।
आबकारी अधिकारी पीसी पाल के निर्देश पर बेरुईहार और नरायनपुरवा गांव में छापेमारी की। कोतवाली क्षेत्र के बेरुईहार गांव में राजेंद्र लोधी की पत्नी आरती, लालमन, कुं वारे, रमेश के घरों में छापेमारी में 40 लीटर कच्ची और शराब भट्ठियां समेत 350 किलो लहन बरामद की गई। इसके बाद टीम ने नरायनपुरवा गांव में राजेंद्र, विजय के घरों में छापेमारी की। यहां से दस लीटर कच्ची शराब और 150 किलो लहन बरामद किया। दोनों गांव में तीन शराब की भट्ठियां जलती मिलीं। लहन और भट्ठियां नष्ट की गईं। एक घर में टीम ने बिजली की कटिया से जलते हीटर में लगी शराब भट्ठी पकड़ी। इससे लकड़ी खर्च भी शराब बनाने वाले बचा रहे हैं।