{"_id":"5f2ba3846995c1126e26cdbf","slug":"theft-of-22-lakhs-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एसएएफ कर्मी के घर 22 लाख की चोरी, रिश्तेदार के निधन पर गया था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एसएएफ कर्मी के घर 22 लाख की चोरी, रिश्तेदार के निधन पर गया था गांव
Thu, 06 Aug 2020 12:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में एसएएफ (स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री) कर्मी के बंद घर से चोरों ने 22 लाख (नकदी व जेवरात) की चोरी को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने उनकी छत की रेलिंग से साड़ी लटकी देखी।
शक होने पर भीतर गए तो देखा कि सभी कमरों और अलमारियों के लॉकर के ताले टूटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि सनिल कुमार मिश्रा एसएएफ में मास्टर क्राफ्ट के पोस्ट पर रिवाल्वर सेक्शन में तैनात हैं।
सनिल मूलरूप से जौनपुर के जलालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 16 जुलाई को उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी, तब से सनिल पत्नी सुषमा व बेटे वैभव के साथ जौनपुर में हैं। पड़ोसी राजेश वर्मा तब से उनके घर में रात में सोते थे।
विज्ञापन
बुधवार रात वह अपने घर पर ही थे। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि सनिल के घर की रेलिंग से साड़ी लटक रही थी। तब वह भीतर गए और चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे सनिल के भांजे सौरभ द्विवेदी ने बताया कि करीब 22 लाख की चोरी हुई है। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि चोर एक कमरे में कुछ जेवरात छोड़ गए हैं। फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।