फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft in three houses of the same locality, relatives were locked in rooms, then thieves escaped from the roof

Kanpur Theft: एक ही मोहल्ले के तीन घरों में चोरी, परिजनों को कमरों में किया बंद, फिर छत से हुए फरार

Sat, 21 Jan 2023 10:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Jan 2023 10:36 PM IST
सार

रतनलालनगर इलाके में एक मोहल्ले के तीन घरों से चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस के पहुंचने पर चोर छत से भाग निकले। पुलिस ने बतायर कि सीसीटीवी में तीन चोर कैद हुए हैं, जिनकी लोकेशन औरैया में मिल रही है।

विज्ञापन
Theft in three houses of the same locality, relatives were locked in rooms, then thieves escaped from the roof
तीन घरों में की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र के रतनलालनगर इलाके में शुक्रवार रात चोर तीन घरों से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। एक घर से चोर छह लाख के जेवर और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।परिजनों को कमरों में बंद कर दिया था।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। 12 घंटे बाद भी डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची। शुक्रवार की रात चोरों ने 10 से 12 घरों में चोरी का प्रयास किया। इसके बाद वे राजेश माथुर के घर पहुंचे जहां ऊपर रह रहे किराएदार नीतीश कुमार सिंह की कपड़ों से भरी अटैची उठा ले गए।
विज्ञापन

फिर महेश कुमार के घर से 50 हजार की घड़ी चोरी कर ले गए। इसके बाद तजिंदर सिंह के घर में छत के रास्ते नीचे उतरे। एक कमरे में तजिंदर सिंह, पत्नी गुनीश कौर के साथ सो रहे थे और दूसरे कमरे में उनकी मां रविंदर कौर सो रही थीं। चोर ने दोनों कमरों की कुंडी बाहर से बंदकर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीसरे कमरे में जाकर अलमारी खोलकर जेवर निकालने लगे। इसी दौरान खटपट की आवाज सुन गुनीश कौर ने 112 में सूचना दे दी। पुलिस जैसे ही घर के बाहर पहुंची और हूटर बजाया तो चोर छत के रास्ते से पीछे की तरफ भाग निकले।

पुलिस मेन गेट फांदकर अंदर घुसी और सभी को पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर बाहर निकाला। तजिंदर सिंह ने बताया कि चोर चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक चेन, कड़ा, हार, कान के बाले समेत छह लाख के जेवर और 60 हजार की नकदी ले गए हैं।

एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। आस पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें तीन चोर नरेश मनवाणी के घर से कूदकर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस का मानना है कि चोर आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। चोरों ने घटना को सुबह चार से पांच बजे के बीच अंजाम दिया है।

पुलिस को चोरों की लोकेशन मिली औरैया
चोर अपने साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों भी ले गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि चोरों की दोपहर 12 बजे के बाद आखिरी लोकेशन औरैया में मिली है। जिनकी तलाश के लिए टीमें लगा दी गई है।

सात साल पहले भी हुई थी, चोरी आज तक नहीं हुआ खुलासा
बता दें कि चोरी की इसी घटना की तरह सात वर्ष पूर्व भी दस घरों में चोरी हुई थी। उसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, शहर में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसे में पुलिस कह पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed