{"_id":"5bdc555ebdec226992758f21","slug":"theft-in-postoffice-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'डाकघर में डाका', सेंधमारी कर पार किए 5.26 लाख रुपये, नशे की दवा खोल सकती है राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डाकघर में डाका', सेंधमारी कर पार किए 5.26 लाख रुपये, नशे की दवा खोल सकती है राज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में चरखारी कस्बे के डाकघर में चोरों ने सेंधमारी करके डाकघर में रखे 5.26 लाख रुपये पार कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। सीओ चरखारी ने एक्सपर्ट से जांच कराए जाने का पोस्टमास्टर को आश्वासन दिया। डाकघर की दीवार काटकर चोरी किए जाने से हड़कंप मच गया। बदमाश मौके पर नशे की दवा भी छोड़ गए है।
डाकघर चरखारी पोस्टमास्टर के पद पर तैनात आलोक कुमार देर शाम को डाकघर बंद कराकर अपने महोबा स्थित मकान में आ गए थे। बदमाशों ने रात को डाकघर की दीवार काटकर वहां रखी 5.26 लाख रुपये नगदी पार कर दी और अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी खोलकर बाहर निकल आए। तड़के सुबह डाकघर का दरवाजा खुला देखकर मोहल्लेवासियों ने चरखारी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह ने पुलिस टीम के साथ जांच-पड़ताल की।

पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान...
डाकघर की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पोस्टमास्टर को मोबाइल से सूचना देकर चरखारी बुलाया। पोस्टमास्टर ने बताया कि डाकघर बंद करने से पहले 5.26 लाख रुपये डाकघर में छोड़े गए थे, जो अब नहीं है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
इसके अलावा फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जाएगी। घंटों दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भी किसी को कोई भनक नहीं लगी, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि रात में पुलिस गश्त नहीं कर रही है। मुख्य चौराहे और सड़क पर बने डाकघर में हुई चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।