फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft case in the forest officer house in jalaun, Details of the recovery of theft sent to income tax

जालौन: वनाधिकारी के घर हुई चोरी के खुलासे का मामला, आयकर विभाग को भेजा बरामदगी का ब्योरा

Thu, 25 Feb 2021 01:12 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Feb 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
theft case in the forest officer house in jalaun, Details of the recovery of theft sent to income tax
वनाधिकारी के घर चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में नया पटेल नगर निवासी वनाधिकारी जगदेव सिंह के घर से चोरी हुए माल व बरामदगी का विवरण इनकम टैक्स विभाग को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि कभी भी जांच टीम वनाधिकारी के मकान पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अब इनकम टैक्स विभाग पता करेगा कि वनाधिकारी के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई होगी। बतादें कि करीब एक माह पूर्व ललितपुर में तैनात वनाधिकारी ने उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से लाखों की जेवर नगदी चोरी हो गई है।
विज्ञापन


जिसमें वनाधिकारी ने अपने ही किराएदार के परिवार को नामजद किया। पुलिस ने मंगलवार को जब मामले का खुलासा किया तो चोरी डेढ़ करोड़ के आसपास की बताई गई। 90 लाख के माल की पुलिस ने बरामदगी ही दिखाई है। एसपी ने बताया कि एफआईआर में इतनी बड़ी चोरी स्पष्ट नहीं की गई थी। इस कारण पूरे मामले को आईटी व विजिलेंस को सौंपने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल इनकम टैक्स को बरामदगी का पूरा ब्योरा भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
किसी ने बरामदगी की सुध भी नहीं ली
वनाधिकारी के घर हुई चोरी के खुलासे को करीब 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया है लेकिन पुलिस की मानें तो अभी तक वादी या फिर उसके परिवार से कोई भी व्यक्ति बरामद माल की जानकारी तक लेने कोतवाली नहीं पहुंचा है। 


झांसी और ग्वालियर जाएंगी पुलिस टीमें
पुलिस को अभी चोरी गए कुछ और माल की बरामदगी की संभावना है, जिसके लिए झांसी व ग्वालियर के सराफा व्यापारियों का पता किया जा रहा है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ भी सुराग मिलते ही टीमों दोनों जिलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed