{"_id":"601d916d8ebc3ed64b0dd927","slug":"theft-atm-dehat-news-knp6101186178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में तोड़कर लूट का प्रयास, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में तोड़कर लूट का प्रयास, दो हिरासत में
विज्ञापन
एटीएम मशीन से निशान संकलित करती फारेंसिक टीम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। गुरुवार की रात रनियां पड़ाव में चोरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर नगदी पार करने की कोशिश की। चोर बूथ के बगल में बाइक एजेंसी की छत के रास्ते दाखिल हुए और दीवार में सेंधकर फाल्स सीलिंग तोड़कर एटीएम कक्ष में घुसे थे। चोरों ने एजेंसी से पंद्रह हजार नगदी व पुराना मोबाइल पार कर ले गए। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
रनियां क्षेत्र में हाईवे किनारे एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। एटीएम के बगल में बाइक एजेंसी है। वहीं एटीएम के बायीं तरफ खाली जगह पड़ी है। गुरुवार रात चोर इसी खाली जगह से बाइक एजेंसी की छत पर चढ़े, फिर दीवार में सेंध लगाकर एजेंसी में दाखिल हो गए। चोरों ने एजेंसी व एटीएम के बीच की दीवार में सेंध लगाई। फाल्स सीलिंग तोड़कर एटीएम कक्ष में आ गए। इसके बाद एटीएम तोड़ दिया। हालांकि, कैश बाक्स चोर तोड़ नहीं सके। शुक्रवार सुबह कुछ लोग रुपये निकालने पहुंचे तो एटीएम टूटा देखकर चौक गए। सूचना पर पुलिस पहुंची।
एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ संदीप सिंह व चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने छानबीन की। एटीएम सुपरवाइजर सुभाष गौतम ने पुलिस को बताया कि एटीएम मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कैश ट्राली नहीं टूटने से नगदी बच गई। बाइक एजेंसी के संचालक ने तहरीर दी है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने करसा और नबीपुर के दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एटीएम सुपरवाइजर के मुताबिक, गुरुवार को एटीएम में 31 लाख 4 हजार 530 रुपये डाले गए थे।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी एटीएम काटने की कोशिश
रनियां। रनियां पड़ाव स्थित बाइक एजेंसी के संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले भी इसी एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया था। यहां पर मशीन और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। एटीएम कैश बाक्स तोड़ने में कामयाबी नहीं मिलने से चोर नगदी नहीं ले जा सके थे।
पुलिस गश्त की खुली पोल
रनियां। रनियां पड़ाव में हाईवे किनारे एटीएम लगा है। चोर बाइक एजेंसी की छत के रास्ते एटीएम के अंदर दाखिल गए। दीवार में सेंध लगाई और फिर पूरी एटीएम मशीन तोड़ दी। गनीमत रही कि चोर एटीएम कैश बाक्स नहीं तोड़ पाए। घटना से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है। घटनास्थल से महज पांच सौ मीटर दूरी पर पुलिस चौकी है।
रेकी करने के बाद तोड़ी एटीएम
रनियां। जिस तरह से चोरों ने बाइक एजेंसी की सीढ़ी की दीवार व फिर एटीएम से सटी दीवार में सेंध लगाई। इससे साफ है कि वारदात के लिए चोरों ने पूरी रेकी की थी। चोर दीवार काटने वाले उपकरण भी साथ लाए थे। साफ है कि पुलिस की सुस्त गश्त की भी चोर वाकिफ थे।