फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft at MLAs sister in laws house Naseem met CP said there has been a lot of damage CCTV footage found

MLA की ननद के घर चोरी: सीपी से मिलीं नसीम, बोलीं- बहुत नुकसान हुआ है, CCTV फुटेज मिले…स्कॉर्पियो से आए थे चोर

Tue, 11 Feb 2025 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित कारोबारी के मकान से लेकर आसपास के इलाकों में पुलिस ने 90 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा पुलिस की एक टीम शुक्लागंज उन्नाव तक मुखबिरों के संपर्क में है।

विज्ञापन
Theft at MLAs sister in laws house Naseem met CP said there has been a lot of damage CCTV footage found
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में ननद के घर में हुई 90 लाखों की चोरी के मामले में जांच में तेजी लाने के लिए विधायक नसीम सोलंकी सोमवार को पुलिस कमिश्नर से मिलीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने नुकसान का हवाला देकर कहा कि जल्दी कुछ कीजिए। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें जल्द घटना का खुलासा किए जाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

उधर, मामले की जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एक फुटेज में शातिर स्कॉर्पियो कार से आते नजर आए हैं। उस गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की जांच में यह भी संभावना है कि घटना में कारोबारी का कोई करीबी शामिल हो। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

Theft at MLAs sister in laws house Naseem met CP said there has been a lot of damage CCTV footage found
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala


90 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित कारोबारी के मकान से लेकर आसपास के इलाकों में पुलिस ने 90 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा पुलिस की एक टीम शुक्लागंज उन्नाव तक मुखबिरों के संपर्क में है। जो तीन शातिर सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं, उनकी फोटो मुखबिरों के बीच बांट दी गई है। उनके जरिए भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।

Theft at MLAs sister in laws house Naseem met CP said there has been a lot of damage CCTV footage found
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala


90 लाख का माल लेकर फरार हो गए थे चोर
बता दें, संजयनगर स्थित टेनरी के संचालक जावेद आलम पत्नी शमीम बानो के साथ जाजमऊ डिफेंस कालोनी में रहते हैं। शुक्रवार देर रात जावेद के घर के पीछे स्थित घर से चोर उनके घर में घुस आए थे। चोर जेवर और नकदी समेत 90 लाख से माल लेकर भाग गए थे। जावेद की पत्नी शमीम बानो महाराजगंज जेल में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की बहन और विधायक नसीम सोलंकी की ननद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed