फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The youth injured in road accident kept writhing in pain, bag full of money disappeared, Police searched CCTV

इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे में घायल युवक तड़पता रहा, गायब हो गया रुपयों से भरा बैग…पुलिस ने CCTV खंगाले

Fri, 23 Aug 2024 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Aug 2024 04:34 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल ओवरब्रिज पर देर रात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायन युवक तड़पता रहा, जबकि इसी दौरान रुपयों से भरा बैग गायब हो गया।

विज्ञापन
The youth injured in road accident kept writhing in pain, bag full of money disappeared, Police searched CCTV
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे के दौरान इंसानियत शर्मसार हो गई। सरसौल ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक तड़पता रहा और उसी दौरान किसी ने उसका रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में तीन लाख से अधिक रुपये होने की बात बताई जा रही है। रुपये गायब होने की जानकारी पर पुलिस ने तलाश की।

विज्ञापन

घटनास्थल के पास लगे बैंको के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कुछ पता न चल सका। महोली निवासी किसान महेंद्र वर्मा का बेटा सूरज चकेरी के कोयलानगर में कबाड़ का काम करता है। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। सरसौल ओवरब्रिज पर स्टेट बैंक के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बैंक के गार्ड ने सरसौल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा को सूचना दी। घायल सूरज को पुलिस ने अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने सूरज का बैग पार कर दिया। सूरज के दोस्त और भाजपा नेता सिकठिया निवासी अवनेश तिवारी ने बताया कि पुलिस के साथ घटनास्थल के बगल में स्थित तीन बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चला। अवनेश ने बताया कि सूरज के साथ काम करने वाले लोगों से पता चला है कि बैग में तगादे के तीन लाख से अधिक रुपये थे। पुलिस घायल युवक के ठीक होने और बयान देने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed