फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young martyr avalanche in Ladakh

एक जवान शहीद दूसरे के दोनों पैर कटे

Mon, 06 Apr 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 06 Apr 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
The young martyr avalanche in Ladakh
लद्दाख में हुए सड़क हादसे में शहर का एक जवान शहीद और दूसरा घायल भी हुआ है। घायल के दोनों पैर काटने पड़े हैं। वह भी नौबस्ता का रहने वाला है। उसके बारे में और जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उधर शहीद अनमोल प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर खराब मौसम और बर्फबारी के चलते रविवार को शहर नहीं आ सका।
विज्ञापन


शहीद के साथी जवानों ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि सोमवार रात तक शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचने की उम्मीद है। इधर परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए देर रात तक राजनेताओं सहित अन्य लोगों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


नौबस्ता खाड़ेपुर योगेन्द्र विहार के रहने वाले शहीद नायाब सूबेदार अनमोल प्रताप सिंह (28) चीन से सटी सीमा लद्दाख पर तैनात थे। बीते शुक्रवार को सैन्य कर्मियों का एक दल तीन वाहनों से अपने कैंप लौट रहा था तभी रास्ते में छांगला दर्रे पर हिमस्खलन होने से तीन सैनिक वाहन गहरी खाई में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अनमोल सहित पांच सैनिक शहीद हो गए। हिमस्खलन में सैकड़ों फिट गहरी खाई में गिरे नौबस्ता के एक अन्य सैनिक की जिंदगी तो बच गई लेकिन उसके दोनों पैर काटने पड़े हैं। शहीद अनमोल के पड़ोस में रहने वाले नायाब सूबेदार चंद्रभान सिंह ने बताया कि दूसरी बटालियन का होने के चलते अभी उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हालत गंभीर होने पर अभी किसी अन्य सैनिकों से मिलने नहीं दिया गया है। उधर लद्दाख में मौसम खराब होने के चलते रविवार को भी शहीदों के शव रवाना नहीं हो सके हैं।


अनमोल के साथी चंद्रभान सिंह ने फोन पर बताया कि मौसम साफ रहा तो सोमवार दोपहर नायब सूबेदार रोहतास सिंह शहीद का पार्थिव शरीर लेकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, वहां से लखनऊ एयरपोर्ट फिर सैनिकों का एक दल शहीद का शव लेकर योगेन्द्र विहार पहुंचेगा। अनमोल का छोटा भाई अतुल भी घर आ गया है। वह भी फौजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed