फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man who went to his in-laws' house and the driver were beaten with sticks.

Kanpur News: ससुराल गए युवक और चालक को लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 23 Jan 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to his in-laws' house and the driver were beaten with sticks.
:घायल सचिन कुमार ।  - फोटो : पटेलनगर चौराहा।
सैफई। मुचैहरा गांव स्थित ससुराल गए युवक ने चचेरे साले पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। बताया कि साथ गए चालक को पीटा है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गींजा गांव निवासी सचिन कुमार अपनी ससुराल मुचैहरा गांव मंगलवार को गया था। आरोप है कि यहां उसका चचेरा साला गाली देने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए चालक पंकज यादव भी घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद सचिन को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उनकी पत्नी मोहिनी ने सैफई थाने में घटना को लेकर तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed