फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man who came to his in-laws' house died under suspicious circumstances.

Kanpur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to his in-laws' house died under suspicious circumstances.
राजपुर। बैना गांव ससुराल आए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिजन पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी सुल्तानपुर निवासी राजू (48) की राजपुर के बैना निवासी सेवाराम के यहां ससुराल है। मंगलवार को राजू, पत्नी रमाकांती के साथ ससुराल आया था। बुधवार राजू गांव के बाहर सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अधेड़ को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में पहुंचे राजू को डॉ. अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि अधेड़ की मौत की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। परिजनों ने घटना में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed