फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man came to meet his girlfriend in Kannauj, the relatives beat him up, then conspired to kidnap

Kannauj: प्रेमिका से मिलने आया था युवक, परिजनों ने कर दी पिटाई, फिर रची अपहरण की साजिश, जानें पूरा मामला

Fri, 05 May 2023 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 02:02 PM IST
सार

Kannauj Crime: कानपुर देहात के रसूलाबाद से युवक तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। यहां युवती के परिजनों दोनों को साथ पकड़ लिया, जिसके बाद युवक की पिटाई कर दी। इससे नाराज युवक ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
The young man came to meet his girlfriend in Kannauj, the relatives beat him up, then conspired to kidnap
अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए युवक को लड़की के परिजनों ने देख लिया। नाराज होकर युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इससे नाराज युवक ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली।

विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बहन की शादी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुई थी। कुछ दिनों बाद बहन के गांव में रहने वाली एक युवती से युवक का प्रेम-प्रसंग हो गया। बुधवार को युवक प्रेमिका से मिलने के लिए तिर्वा आया हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान युवती के परिजनों ने देख लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी। अपनी पिटाई से नाराज युवक ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा। उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर कही अपहरण की बात
गुरुवार की सुबह परिजन तिर्वा कोत मोबाइल वाली पहुंचे और पुलिस को युवक के अपहरण होने की तहरीर दी। पुलिस ने जब युवक के बहन बहनोई से बात की तो उन्होंने बताया कि युवक से मोबाइल से बात हुई, तो घबराते हुए अपहरण होने की बात करने लगा ओर मोबाइल बंद हो गया।

सर्विलांस की मदद से मिली लोकेशन
पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। युवक की लोकेशन जनपद औरैया के बेला में मिली। इसी दौरान युवक की अन्य नंबर से परिजनों से बात हो गई। कोतवाल डॉ.महेशवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पूरे दिन समझौता चलता रहा।

पुलिस को नहीं मिली है कोई तहरीर
हालांकि दोनों पक्षो में निपटारा नहीं हो सका। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। अपहरण का मामला झूठा है। परिजनों की युवक से बात हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रह हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed