फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The woman set a trap and knew

Kanpur News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 08 Nov 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The woman set a trap and knew
जसवंतनगर। भगवानपुर में शनिवार शाम महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। परिजनों ने कहासुनी के बाद आत्महत्या की बात है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बहादुर सिंह साड़ी और रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। काम के सिलसिले में शनिवार को उसे अयोध्या जाना था। पत्नी उसे जाने से रोक रही है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। बहादुर सिंह अयोध्या के लिए निकल चुके थे। शाम करीब पांच बजे सोमवती (47) अचानक छत पर चली गईं। काफी देर तक नीचे न उतरने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं। घटना देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई और पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर उपनिरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच की। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed