{"_id":"65bac6090d09f972740479c4","slug":"the-woman-living-in-her-maternal-home-committed-suicide-by-hanging-herself-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-108295-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मायके में रह रही महिला ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मायके में रह रही महिला ने फंदा लगा दी जान
Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के नहरी बरी में बुधवार की दोपहर एक महिला ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रास्तपुर गांव के मजरा नहरीबरी अपने मायके में रह रही रिचा श्रीवास्तव (25) पत्नी अमित का शव दोपहर को कमरे के अंदर दुपट्टी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय मां चुन्नी देवी गांव के स्कूल में गई थी। वह रसोइया है। जबकि भाई निखिल काम से घर से के बाहर गया था। स्कूल से मां घर लौटी तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शिवली कोतवाली को दी। मौके पर कोतवाल शिवनारायन सिंह, उप निरीक्षक कालीचरन टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मां व भाई से पूछताछ की। इस पर मां ने बताया कि बेटी की शादी कुछ वर्ष पूर्व कानपुर में हुई थी। पति से विवाद के बाद बेटी घर पर रह रही थी। काफी समय से वह तनाव में चल रही थी। कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।