फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman died after consuming pesticide in Banda, got married 10 months ago, had argument with her husband

Banda: महिला ने कीटनाशक खाकर दी जान, 10 माह पहले ही हुई थी शादी, पति से कहासुनी के बाद उठाया कदम

Tue, 25 Apr 2023 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

Banda Crime: बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतका पति के साथ दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
The woman died after consuming pesticide in Banda, got married 10 months ago, had argument with her husband
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पति से कहासुनी के बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर जिला अस्पताल आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 10 माह पहले ही शादी हुई थी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव निवासी सीमा (21) ने मंगलवार को सुबह पति से कहासुनी के बाद कीटनाशक खा लिया।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर पति बबेरू सीएचसी ले गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पति महेंद्र कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में पत्थर कटाई का काम करता है। होली का त्योहार मनाने वह गांव आया था। तब से यहीं था। इस बार सीमा दिल्ली जाने के लिए कह रही थी।
विज्ञापन

इस पर उसने मना कर दिया। कहा कि गेहूं की कटाई के बाद वह उसे ले जाएगा। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस बीच दो दिन पहले उसका दिल्ली से फोन आ गया। वह दिल्ली जाने की तैयारी करने लगा। इस पर मृतका ने फिर कहा कि उसे साथ ले चलो। इस पर उसकी मृतका से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां से कहा था- सुबह उसे जिंदा नहीं पाएंगे
इसी से नाराज होकर उसने सुबह कीटनाशक खा लिया। पति ने बताया कि सोमवार की रात मृतका ने अपने मायके निवाइच गांव में अपनी मां को फोन करके कहा कि सुबह वह उसे जिंदा नहीं पाएंगे। मृतका की शादी 10 जून 2022 को हुई थी। मृतका दो बहन और तीन भाई हैं।

शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि पति से मामूली विवाद के बाद जहर खाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed