फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The woman created a ruckus by calling the groom her husband

महिला ने दूल्हे को पति बताकर किया हंगामा

Sun, 27 Jun 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The woman created a ruckus by calling the groom her husband
संदलपुर (कानपुर देहात)। दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे की पहली पत्नी तीन बच्चों को लेकर जयमाल के वक्त विवाह स्थल पर पहुंच गई। दूल्हे को पति बताकर उसने हंगामा करना शुरू कर दिया, जब सच्चाई मालूम पड़ी तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे व उसके पिता को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

औरैया के पूठा गांव से दिलीप की बरात शुक्रवार की देर रात बद्दापुरवा गांव में पहुंची। जनवासे में नाश्ता आदि करने के बाद बरात द्वारचार की रस्म पूरी होने पर पंडाल में पहुंची। यहां जयमाल की तैयारी के दौरान पहुंची कन्नौज के हरीपुरवा से तीन बच्चों को लेकर पहुंची सुषमा ने दूल्हे को पति बताकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दूल्हे के शादीशुदा होने की जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बराती खिसक लिए। इसी बीच लड़की पक्ष में से किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दिलीप व उसके पिता द्वारिका प्रसाद को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलपुर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि बद्दापुरवा निवासी रामगोपाल ने दिलीप व द्वारिका के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। हिरासत में लिए गए दूल्हे व उसके पिता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed