फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The water level of the Pandu River is decreasing, many roads are still submerged.

Kanpur News: घट रहा पांडु नदी का जलस्तर, कई रास्ते अब भी जलमग्न

Mon, 05 Oct 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Pandu River is decreasing, many roads are still submerged.
रसूलाबाद। पांडु नदी का जलस्तर रविवार को करीब छह इंच घटा है। हालांकि अभी नदी किनारे खेतों में जलभराव से फसलें जलमग्न हैं। इधर कई गांवों के रास्ते जलमग्न हैं। इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोगों को जहरीले कीड़ों का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से पांडु नदी जलस्तर बढ़ने से कुर्सी खेड़ा, कृष्ण दत्त निवादा, रामनगर, दलिकपुर महाराजपुर, खरकपुर, सुक्खा निवादा, भग्गा निवादा व तोरना समेत 15 गांवों में फसलें जलमग्न हैं। कई रास्तों पर अभी पानी भरा है। कई दिन तक नदी जल लगभग स्थिर बना रहा। रविवार को करीब छह इंच पानी कम हुआ है। हालांकि कई रास्तों पर जलभराव है।
विज्ञापन

इधर, फसलें डूबी होने से किसानों की चिंताएं बनी है। भीतरगांव निवासी श्याम कुमार का कहना है कि करीब 10 बीघा धान की फसल डूबी है। इसी गांव के सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छह बीघा धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। रामकुमार का कहना है कि करीब छह बीघा धान की फसल डूबी है। वहीं राकेश पांडेय ने बताया कि करीब 30 बीघा धान की फसल डूबी है। इसी प्रकार भग्गा निवासी निवासी सोबरन सिंह ने बताया कि सात बीघा धान की फसल जलमग्न है। पुष्पा देवी का कहना है कि करीब 12 बीघा और जयचंद्र का कहना है कि करीब छह बीघा फसल पानी में डूबने से बर्बाद होने के कगार पर है। रामस्वरूप नागर ने बताया कि करीब तीन बीघा धान की फसल में पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भग्गा निवादा निवासी रघुराज सिंह ने बताया कि पशुओं के चारे के लिए सुक्खा निवादा रामनगर के किसानों से भूसा उधार लेना पड़ा है। भीटी कुर्सी, भग्गा निवादा वाया रामनगर होते हुए कानपुर नगर जाने रास्ते पर पानी भरा है। ऐसे में किसान व व्यापारी कानपुर या कन्नौज सामान लेने नहीं जा पा रहे हैं। जानवरों को खिलाने के लिए चोकर भी नहीं आ रहा है। इससे पशुपालन की चुनौती बनी है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि जिन स्थानों पर नदी का पानी उतर गया है वहां सर्वे कराया जा रहा है। शीघ्र ही किसानों को हुई फसल क्षति के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed