फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The victim's family met the SSP when the murderers were not arrested.

Kanpur News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से मिला पीड़ित परिवार

Tue, 06 Aug 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The victim's family met the SSP when the murderers were not arrested.
फालोअप
विज्ञापन

- पुलिस पर आरोप, रुपये लेकर आरोपियों पर नहीं की जा रही कार्रवाई
-रम्पुरा मूंज में जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के रम्पुरा मूंज में जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर रुपये लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी है।
रम्पुरा मूंज में बीती 19 जुलाई को खेत जोतने के विवाद में राजवीर के गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके हत्यारोपी दो चाचा उदयवीर और श्यामवीर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं उदयवीर के दो बेटे रवि व अभिषेक फरार चल रहे हैं। सोमवार को पीड़ित के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

भाई अमरपाल सिंह ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में थाना पुलिस पर रुपये लेकर गिरफ्तारी न करने का आरोप लगया। इसके अलावा यह अभी बताया कि दोनों आरोपी गांव के कुछ लोगों के संपर्क में हैं। लेकिन फिर भी पुलिस ने उन संदिग्ध लोगों से पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में दो लोगों को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए टीमों का भी गठन कर दिया गया है। पीड़ित के दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed