फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Uttar Pradesh team reached the final of the Men's Under-23 State A Trophy

Kanpur News: पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची यूपी टीम

Sun, 30 Nov 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Uttar Pradesh team reached the final of the Men's Under-23 State A Trophy
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 पुरुष स्टेट ए वनडे ट्रॉफी में शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने राजस्थान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शतक बनाने वाले अली जफर मोहसिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में एक दिसंबर को होने वाले फाइनल मैच में यूपी का सामना तमिलनाडु से होगा।
विज्ञापन


मुंबई स्थित बीकेसी मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में राजस्थान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 239 रन बनाए। टीम से करन लांबा ने 76 गेंदों पर चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 65 रन और रोहन विजय ने 73 गेंदों पर तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश की ओर से अंकुर श्रीवास्तव ने तीन, विजय कुमार ने दो, प्रशांतवीर, कार्तिक यादव, रितिक ने एक-एक विकेट लिया। वहीं उत्तर प्रदेश की टीम ने 40.1 ओवर में पांच विकेट पर 242 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अली जफर मोहसिन ने 93 गेंदों पर छह छक्कों व 12 चौकों की मदद से 108 रन, स्वास्तिक चिकारा ने 61 गेंदों में तीन छक्कों व सात चौकों की सहायता से 65 रन और प्रशांतवीर ने नाबाद 34 रन बनाए। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से चेतन शर्मा ने तीन, गणेश व हिमांशु नेहरा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed