फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The US-Iran war has increased the prices of ACs, refrigerators and coolers.

Kanpur News: अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ा दिए एसी, फ्रिज और कूलर के दाम

Wed, 22 Apr 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The US-Iran war has increased the prices of ACs, refrigerators and coolers.
कानपुर। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और कच्चा माल महंगा होने से एसी, फ्रिज और कूलर के दाम 10-25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। लोकल कूलरों के दाम में 25 प्रतिशत और ब्रांडेड कंपनियों के दाम में 10-15 प्रतिशत की तेजी आई है। कई कंपनियों ने अपने छूट के ऑफर खत्म कर दिए हैं। वहीं, कई कंपनियां बाजार में बढ़त बढ़ाने के लिए गैस समेत पूरे एसी पर पांच साल और कंप्रेशर पर 10 साल की वारंटी दे रही हैं।
विज्ञापन

शहर में कूलर, एसी, फ्रिज का बड़ा कारोबार है। परेड, किदवईनगर, बारादेवी, कुलीबाजार, गोविंदनगर में कूलर के कारखाने हैं। यहीं से कानपुर व आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती है। शहर में फरवरी से अप्रैल तक करीब 150 करोड़ का कारोबार होता है। फरवरी-मार्च में गर्मी अधिक नहीं पड़ी थी। अब कुछ दिनों से गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। इसके चलते एसी, फ्रिज और कूलरों की मांग गई गुना तक बढ़ गई है। शहर में एसी-फ्रिज के 20 बड़े डीलर हैं जबकि कूलर के 50 से ज्यादा डीलर हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की पांच हजार से ज्यादा दुकानें व शोरूम हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है लेकिन इनके दामों में खासी तेजी आ गई हे। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते प्लास्टिक दाना के दाम 300 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। कूलर, एसी, और फ्रिज की बॉडी और बड़े पार्ट प्लास्टिक से तैयार होते हैं। ब्रांडेड कंपनियां गर्मी के सीजन को देखते हुए अक्तूबर-नवंबर से ही उत्पादन शुरू कर देती हैं। इसके चलते ही इनके दाम उतने नहीं बढ़े जितना की लोकल निर्माताओं ने दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों ने बताया कि जो लोकल कूलर 4,500 रुपये में मिल जाता था उसके दाम 5,500 रुपये हो गए हैं जबकि ब्रांडेड कंपनियों का जो कूलर पहले 11,500 रुपये का था उसके दाम अब 12 हजार हो गए हैं। 13,500 रुपये वाला फ्रिज 14,500 रुपये का हो गया है। मिक्सर-जूसर के दाम में भी 10 प्रतिशत का इजाफा हो गया है।
---------
बातचीत
कूलरों के दाम ज्यादा बढ़े
एसी, कूलर और फ्रिज की मांग बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए है। कूलरों के दाम ज्यादा बढ़े हैं। कंपनियों ने डीलरों के छूट के ऑफर खत्म कर दिए हैं। तीन कंपनियां पूरे एसी पर वारंटी लेकर आई हैं। यदि एसी में कोई भी तकनीकी खराबी होती है या गैस लीक होती है तो उस पर पांच साल तक की वारंटी दी जा रही है। कंप्रेशर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है। - मनीष कोहली, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी

-----
विंडो एसी की मांग ज्यादा
इस सीजन विंडो एसी की मांग ज्यादा है। बिजली की कम खपत वाले एसी लोगों की पहली पसंद बने हैं। ब्रांडेड कंपनियों के कूलरों की भी मांग है लेकिन इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किचन चिमनी की तर्ज पर एसी में ऑटोक्लीन तकनीक लाई गई है। कूलिंग क्षमता बढ़ाते हुए चारों दिशाओं में चलने वाले स्विंग को लगाया गया है। अमूमन ऊपर-नीचे ही स्विंग चलते थे। - नीरज वलेचा, इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed