फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The tube well motor is damaged, water supply is disrupted, causing drinking water problems for a population of 10,000.

Kanpur News: नलकूप की मोटर खराब, जलापूर्ति ठप होने से 10 हजार की आबादी में पेयजल समस्या

Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The tube well motor is damaged, water supply is disrupted, causing drinking water problems for a population of 10,000.
राजपुर (कानपुर देहात)। अमरौधा ब्लॉक के सट्टी में जल निगम के ओवरहेड टैंक की मोटर खराब होने के कारण तीन गांवों की लगभग 10 हजार की आबादी 10 दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रही है। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है लेकिन मोटर की मरम्मत में हो रही देरी से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


पांच साल पहले हर घर जल योजना के तहत लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से सट्टी में एक ओवरहेड टैंक और दो नलकूप स्थापित किए गए थे। करीब एक महीने पहले नलकूप संख्या एक की मोटर की वायरिंग चोरी हो गई थी। इसके बाद से, नलकूप संख्या दो के माध्यम से सट्टी, सटटी की मड़ैया और मुलू की मड़ैया की करीब दस हजार आबादी को जलापूर्ति की जा रही थी। दुर्भाग्यवश, आठ दिन पहले नलकूप संख्या दो की मोटर भी खराब हो गई, जिससे तीनों गांवों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन

जल निगम की आपूर्ति पर निर्भर सैकड़ों परिवारों को अब पानी के लिए दूर-दराज के निजी सबमर्सिबल या इंडिया मार्क हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान इरफान अहमद ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों को खराब मोटर की समस्या बताई गई है, फिर भी मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सट्टी के मुईन, विक्कू, रामरतन, शरीफ, रईस, सानू, मंजू, रसूल अहमद, गुफरान, फैसल, निसार, मुबीना, शहनाज, रिहाना, गुलनाज और फरीदा ने बताया कि गांव के अधिकांश सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। कुछ घरों में लगी निजी सबमर्सिबल से पानी लेने के लिए लोगों को कतारों में लगना पड़ रहा है। ठंड का समय चल रहा है। पानी भर कर रख लेने पर ठंडा होता। ताजा पानी मिल पानी मुश्किल हो रहा है। इससे भी लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
वर्जन..........
मोटर खराब होने की जानकारी दी गई है। मौके पर अवर अभियंता को भेजा गया है। समस्या को देखते हुए 24 घंटे के अंदर समाधान कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। - एके कटारिया, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed