फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The truck trampled the bike rider

ट्रक ने बाइक सवार फेरी वाले को रौंदा

Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The truck trampled the bike rider
सिकंदरा। पटेल चौक के पास पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह बाइक सवार फेरीवाले को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पीछा करने पर रसधान के पास ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

मोहम्मद नगर सिकंदरा निवासी साबिर कुरैशी (52) फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने व सब्जी बेचने का काम करता था। गुरुवार की सुबह वह बाइक से औरैया जा रहा था। कस्बे के पटेल चौक चौराहे के पास स्थित पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे हेलमेट चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे शानू ने बताया कि पिता गांवों में कबाड़ के बदले सब्जी बेचते थे। इसी से परिवार का भरण पोषण हो रहा था। पति की मौत से पत्नी चांदतारा, बेटे सारिक, शानू, अच्छेबाबू व तीन बेटियां बिलखती रहीं। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल
सिकंदरा। महमूदपुर गांव के सामने कानपुर इटावा हाईवे पर बुधवार रात बाइक सवार देवनपुर गांव के नीलू (20) को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। घायल नीलू को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि हादसे की कोई सूचना नहीं आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed