फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The track fell as soon as Mahabodhi Express passed, the rail track was disrupted for 35 minutes

महाबोधि एक्सप्रेस के गुजरते ही पटरी चटकी, 35 मिनट बाधित रहा रेल ट्रैक

Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The track fell as soon as Mahabodhi Express passed, the rail track was disrupted for 35 minutes
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के परजनी हाल्ट व शाहपुर फाटक के बीच डाउन लाइन की महाबोधि एक्सप्रेस गुजरते ही पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने सूचना झींझक स्टेशन पर दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई स्टॉप ने टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक किया। इस बीच करीब 35 मिनट तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा। बाद में काशन देकर डाउन लाइन की ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन

दिल्ली से गया बिहार जा रही महाबोधि एक्सप्रेस परजनी हाल्ट व शाहपुर फाटक के बीच सोमवार की शाम 05:05 बजे पर गुजर रही थी। उसी दौरान खंभा नंबर 1085/22 व 24 के बीच पटरी चटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन श्याम बिहारी की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उसने तत्काल सूचना झींझक स्टेशन कार्यालय पर दी। स्टेशन मास्टर झींझक की सूचना पर पहुंचे डब्ल्यूआई झींझक ने कर्मियों के साथ टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक किया।
इसके बाद 05:45 बजे डाउन लाइन का यातायात धीमी गति से शुरू किया जा सका। इस बीच डाउन की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को 05:15 से 45 मिनट तक कंचौसी स्टेशन पर रोका गया।

पीडब्ल्यूआई सियाराम बिंद ने बताया कि टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक कर दिया गया है। यातायात निरीक्षक फफूंद ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि पटरी टूटने के कारण 35 मिनट तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा था। मरम्मत के बाद धीमी गति से डाउन लाइन से ट्रेनें गुजारी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed