{"_id":"610c2cec8ebc3ebd712db466","slug":"the-time-has-come-to-hit-the-government-which-stifles-development-dimple-kanpur-news-knp6445318181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को ठोकने वाली सरकार को ठोकने का समय अब आ गया: डिंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को ठोकने वाली सरकार को ठोकने का समय अब आ गया: डिंपल
विज्ञापन
साइकिल यात्रा को सपा का झंडा दिखाकर रवाना करतीं पूर्व सांसद डिंपल यादव।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और जिले की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को तिर्वा रोड पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाया। समाजवादी रथ पर सवार पूर्व सांसद ने भाजपा पर खुलकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छिपाने का कार्य कर रही है। सपा विकास के दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। बहुमत भी पाएगी। वैसे भी विकास को ठोकने वाली सरकार को ठोकने का समय अब आ गया है। उन्होंने सपाइयों को सपा के पक्ष में संकल्प दिलवाया। कहा कि कन्नौज को समाजवादी कभी नहीं छोड़ेंगे।
पूर्व सांसद डिंपल यादव शहर के पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे समाजवादी रथ से पहुंचीं। पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल चढ़ाने के बाद आयोजन की शुरुआत हुई। सपाइयों का हुजूम यहां पहले से मौजूद था। समाजवादी रथ से चुनावी बिगुल फूंकते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आप लोगों को डराने, धमकाने, दबाने का काम कर रही है। आज बच्चियां घर से निकलने में डरती हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा को महंगाई और महिलाओं की परवाह नहीं है। सरकार कारनामे छिपाने का कार्य कर रही है। कोविड काल की नाकामी जगजाहिर है। ऐसी नाकाम और निकम्मी सरकार को हटा देना चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। एकजुट होना होगा। कन्नौज को समाजवादी कभी नहीं छोड़ेंगे। साइकिल यात्रा के साथ करीब दो सौ मीटर चलने के बाद पूर्व सांसद दोबारा पार्टी कार्यालय आईं। यहां मीडिया से बात की।
पूर्व सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास ही मुद्दा रहेगा। समाजवादी पार्टी विकास के सहारे चुनाव लड़ेगी। समाजवादी का काम किसी को जाति व धर्म में फंसा कर दोहन करना नहीं है। प्रत्याशियों की घोषणा के बारे में कहा कि अभी इसमें काफी समय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से निर्णय लिए जाएंगे। कन्नौज में तमाम अधूरे कार्य पड़े होने के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि कोई भी आये, उन्हें जनता चुनती है। अधूरे सारे कार्य जनता के हैं। जनता का पैसा है। ऐसे में जनता का काम होना चाहिए। जनता के काम को रोकने वाली सरकारें निकम्मी होती हैं। ऐसी सरकारों को हटाने के लिए समाजवादी अपने घरों से बाहर निकल चुके हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रुक्मिणी निषाद, सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खान, गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।