{"_id":"5d84d99f8ebc3e01486036a8","slug":"the-thieves-cut-the-signal-cable-trains-stop-for-an-hour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने काटी सिग्नल केबल एक घंटे रुकी रहीं ट्रेनें, अप में पुरुषोत्तम व डाउन में मेमू हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने काटी सिग्नल केबल एक घंटे रुकी रहीं ट्रेनें, अप में पुरुषोत्तम व डाउन में मेमू हुई प्रभावित
Sat, 21 Sep 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रूट पर गुरुवार की रात फतेहपुर से कानपुर की ओर पांच किमी. की दूरी पर चोरों ने सिग्नल केबल काट लिया। इससे एक घंटे तक अप व डाउन ट्रैकों पर संचालन ठप हो गया। घटना रात लगभग आठ बजकर पचास मिनट की है।
पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व कानपुर से फतेहपुर आ रही मेमू ट्रेन पीछे के स्टेशनों पर खड़ी हो गई। तार जोड़ने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका। आरपीएफ ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। फतेहपुर-कुरस्तीकला स्टेशन के बीच बुधइयापुर गांव के पास चोरों ने सिग्नल का छह स्क्वाट का केबल काट लिया।

ट्रेनों का आवागमन ठप होने पर जब टेलीकॉम, सिग्नल टीम के साथ आरपीएफ ने ट्रैक का निरीक्षण किया तब इसका पता चला। अप व डाउन लाइन के सिग्नल फेल हो गए थे। आरपीएफ उप निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि फतेहपुर स्टेशन से करीब पांच किमी. दूर कानपुर की ओर सिग्नल की केबल कटी मिली।
टेलीकॉम के जेई उमेश व सिग्नल के जेई राकेश पंडोले ने कटी हुई केबल को जोड़ा, तब सिग्नल ठीक हुआ। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सिग्नल की केबल काट कर रेलवे को नुकसान पहुंचाने व चोरी की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज की गई है। सिग्नल की केबल काटने व एक घंटा के रूट प्रभावित होने से करीब एक लाख 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ।