{"_id":"696fd25152c3de4544065ec7","slug":"the-thieves-broke-the-window-and-stole-cash-and-jewelry-kanpur-news-c-214-1-knj1005-143490-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरों ने खिड़की तोड़कर नकदी और जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरों ने खिड़की तोड़कर नकदी और जेवर लूटे
विज्ञापन
छिबरामऊ। मोहल्ला पटेलनगर में चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़कर घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी परिवार के साथ पैतृक गांव हाथिन गए हुए थे। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने पर घटना का खुलासा हुआ।
पंकज कुमार पाठक सोमवार को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ पैतृक गांव हाथिन गए थे। रात में चोरों ने उनके मकान की मुख्य दीवार में लगी खिड़की को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ डाला। अलमारी में रखी नकदी, सोने के जेवर और अन्य घरेलू सामान चुराकर चोर फरार हो गए। सुबह जब पड़ोसियों ने टूटी हुई खिड़की देखी तो उन्होंने तुरंत पंकज कुमार पाठक को चोरी की घटना की जानकारी दी।
पंकज ने बताया कि चोरों ने अलमारी से 75 हजार नकदी, एक सोने की अंगूठी, कपड़े, गैस चूल्हा और एलईडी टेलीविजन चुरा लिया है। उन्होंने घटना की बाबत पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी। चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस वारदात के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।